रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था से इस समय एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में एक नया बदलाव करते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD Chhattisgarh) की ओर से जारी किए गए आधिकारिक आदेश के मुताबिक आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नया सहकारिता आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे इसके साथ ही रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को लेकर मंत्रालय के गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
