कृषि विभाग के कर्मचारी के खाते से हुआ 1 करोड़ 80 लाख का लेनदेन, शिकायत पर पुलिस ने किया FIR दर्ज, क्रिकेट सट्टा से जुड़े तार. .


 अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने दो युवकों पर धोखाधड़ी कर उसके नाम से बैंक खाता खुलवाने और करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये का लेनदेन करने का गंभीर आरोप लगाया है।  मामले में पीड़ित ने गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के पास रहने वाले वैभव सूर्यवंशी जो कृषि विभाग गंगापुर में कर्मचारी के पद पर कार्यरत ने शिकायत कर बताया कि लगभग सात माह पहले उनकी पहचान नावापारा अंबिकापुर निवासी सुमित सिंह ठाकुर और अनुज सिंह से एक रैली के दौरान हुई थी।

आरोप है कि नवंबर 2024 में दोनों ने वैभव को यह कहकर विश्वास में दिलाया कि कुछ लोगों के घर निर्माण के लिए पैसा उनके खाते में मंगाना है ।

और बदले में खर्चा भी दिया जाएगा। इसके बाद दोनों युवक उन्हें नावापारा स्थित एक परिचित के घर ले गए। 

जहां कथित तौर पर बैंक कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति के माध्यम से आईडीबीआई बैंक में खाता खुलवाने के लिए अंगूठा लगवाया गया और कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए।

पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिनों बाद दोनों आरोपियों ने बैंक से आई चेकबुक, पासबुक और एटीएम कार्ड भी अपने पास रख लिए तथा एक चेक पर हस्ताक्षर भी करा लिए। 

मामला तब सामने आया जब 21 मई 2025 को बैंक कर्मी उनके घर पहुंचे और खाते में भारी लेनदेन की जानकारी दी।

युवक ने 22 मई 2025 को बैंक में आवेदन देकर दोनों खातों को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू की।

 वहीं, गांधीनगर थाने में शिकायत देकर सुमित सिंह ठाकुर और अनुज सिंह के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

 बताया जा रहा हैं कि इन दोनों आरोपियों के तार क्रिकेट सट्टा से जुड़े हैं। उसी के आधार पुलिस भी आगे की जांच कर रही हैं।  पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। क्रिकेट सट्टा के सिंडिकेट का भी पता लगाने में पुलिस जुटी हुई हैं।

इसके बाद परिजनों के साथ बैंक जाकर जानकारी लेने पर पता चला कि उनके नाम से आईडीबीआई बैंक में 16 नवंबर 2024 को सेविंग खाता और 19 नवंबर 2024 को करेंट खाता खोला गया था। शिकायत के अनुसार सेविंग खाते में लगभग 80 लाख रुपये और करेंट खाते में करीब 1 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *