मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, नागरिकों की सहायता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के चलते मिडिल-ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस चुनौतीपूर्ण हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए पश्चिम एशिया में मौजूद राज्य के नागरिकों की मदद और समन्वय के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली के लॉयजन अधिकारी लेखा अजगल्ले को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। उन्हें विशेष रूप से पश्चिम एशिया क्षेत्र में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षा, उनके आवागमन और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार ने संबंधित नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए नागरिक मोबाइल नंबर 8349840582, कार्यालयीन दूरभाष नंबर 011-46156000 और फैक्स नंबर 011-46156030 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *