हल्की बारिश में अंधेरे में डूबा बिलासपुर, 18 घंटे ब्लैकआउट से हाहाकार

बिलासपुर.


हल्की आंधी और बारिश के बाद शहर की बिजली व्यवस्था एक बार फिर फेल होती नजर आई, जहां सोमवार शाम से गुल हुई बिजली मंगलवार दोपहर तक ही बहाल हो सकी।
करीब 18 घंटे तक चले ब्लैकआउट ने लोगों को उमस भरी गर्मी में बेहाल कर दिया और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। जेपी विहार, मंगला और मुंगेली नाका समेत कई इलाकों में पूरी रात बिजली नहीं रही, जिससे लोगों की नींद खराब हुई और हालात बिगड़ गए।


बिजली कटौती के चलते पानी सप्लाई भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विभाग पर फूटा गुस्सा, फोन नहीं उठाने के आरोप

लंबे समय तक बिजली बहाल न होने से नाराज लोग बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताया। लोगों का आरोप है कि बिजली जाते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फोन उठाना बंद कर देते हैं, जिससे शिकायत दर्ज कराना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि हल्की बारिश या आंधी के बाद घंटों बिजली गुल होना अब आम समस्या बन चुकी है। बार-बार की इस परेशानी के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में गहरी नाराजगी है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *