A shocking news has been received from Kota area of Bilaspur district.
Kota Bilaspur । बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर मिली है। मामला क्षेत्र के ग्राम नेवरा का है। इस बारे में जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए।
दरअसल, गांव में रहने वाली एक महिला ने खुद अपनी चिता सजाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने घर के पीछे पानी की टंकी में लकड़ी और कंडे से चिता बनाकर उसमें लेट गई और आत्मदाह कर लिया।
Also read : HighCourt रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा के अधिकारी कर रहे हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना
मिली जानकारी के मुताबिक, kota थाना क्षेत्र के नेवरा गांव में रहने वाली महिला ने घर के पीछे पानी की टंकी में लकड़ी और कंडे रखकर खुद के लिए चिता सजा ली।
Also read : Bhupesh Sarkar के विरुद्ध former minister ने खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप
महिला ने पहले खुद के शरीर पर आग लगाई और फिर चिता पर लेट गई। संभवत: महिला जलते वक्त हिली-उुली तक नहीं होगी। तभी तो उसका कंकाल जस का तस चिता पर मिला।
Friday शुक्रवार की सुबह परिजनों को इस बात की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर सिम्स भेज दिया। यहां पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया गया है। महिला का नाम संतोषी साहू बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संतोषी को चार महीने से मानसिक समस्या थी।
Also read : Historical Rebellion!महाराष्ट्र की सियासत में शह-मात का खेल जारी, पढ़िये पल पल की update
उसने परिजनों को बताया था कि सपने में तरह-तरह की आवाजें सुनाई देती थी। उसका कहना था कि कोई सपने में उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाता है। इसकी जानकारी होने पर स्वजन अलग-अलग जगहों पर झाड़-फूंक करा रहे थे।
Night रात में महिला घर से निकलकर बाड़ी में गई थी। वहां जाकर पानी की खाली टंकी में लकड़ी, कंडे से चिता बना कर आग लगा ली।
सुबह परिवार के लोग जब मवेशियों को बाहर निकालने के लिए जागे तो उन्होंने बाड़ी में जलती हुई आग और धुआं देखा। पीछे का दरवाजा बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर वहां पहुंचे तो संतोषी की मौत हो चुकी थी। शव भी पूरी तरह से जल चुका था।