बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी और जांच जारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया है। इस सूचना के बाद एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर गहन जांच में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के न्यायालयों को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर जिला न्यायालयों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। उन मामलों में भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हुई थीं, हालांकि जांच के बाद वे धमकियां महज अफवाह साबित हुई थीं।

वर्तमान स्थिति को देखते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी भरा संदेश कहां से और किसके द्वारा भेजा गया है। फिलहाल पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *