रायपुर में चौथी बटालियन के जवान ने की खुदकुशी, जशपुर का रहने वाला था मृतक

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन परिसर से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ पदस्थ एक जवान ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद बटालियन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है। वह चौथी बटालियन में अपनी सेवाएं दे रहे थे और मूल रूप से जशपुर जिले के निवासी थे। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और माना थाना की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में खुदकुशी के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और जांच पूरी होने के बाद ही जवान द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *