छिंदवाड़ा में भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव के आसार, कांग्रेस भवन की घेराबंदी को लेकर पुलिस अलर्ट

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव की स्थिति निर्मित हो गई है। भाजपा द्वारा कांग्रेस भवन के प्रस्तावित घेराव के ऐलान के बाद शहर में हलचल तेज है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस भवन के चारों ओर जबरदस्त नाकाबंदी की है। भवन के पास बैरिकेडिंग कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स और रिजर्व बल को भी अलर्ट पर रखा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को भंग करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की तैयारी में जुटे हैं, वहीं प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए सतर्क है।

दूसरी ओर, कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा के इस कदम को लोकतांत्रिक अधिकारों पर दबाव बनाने की राजनीति करार दिया है। कांग्रेस नेता भी भवन में मौजूद हैं, जिससे दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने की संभावना बनी हुई है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण नियंत्रण में बताई जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *