बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 17 आईईडी और नक्सली सामग्री बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के ग्राम नीलमड़गु की ओर चलाए गए सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 16 बीयर बॉटल आईईडी और एक 5 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया है।

सुरक्षा के लिहाज से बीडीडी टीम ने डिमाइनिंग करते हुए इन सभी आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। सर्चिंग के दौरान जवानों को जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री भी मिली है।

जब्त की गई सामग्री में रस्सी, फ्लेक्सिबल वायर, मल्टीमीटर, आयरन सोल्डरिंग रॉड, वायर कटर, एम-सील, पेंसिल बैटरी, डीसी मोटर, माओवादी वर्दी, मैगजीन पाउच, दवाइयां, नक्सली साहित्य और पाम्फलेट शामिल हैं। सुरक्षाबल क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं ताकि नक्सलियों की किसी भी बड़ी साजिश को नाकाम किया जा सके।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *