मैहर में मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन, आग की चपेट में आने से थाना प्रभारी झुलसे

मैहर। विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के विरुद्ध कथित अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। मैहर के अलाउद्दीन तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की और मंत्री का पुतला दहन किया। इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष धर्मेश भाई और ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

पुतला दहन के दौरान अचानक आग की लपटें फैलने से वहां तैनात यातायात थाना प्रभारी विक्रम पाठक उसकी चपेट में आ गए। हादसे में झुलसे थाना प्रभारी को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी। पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल और तनाव बढ़ गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *