प्रदेश में रात का पारा 3 डिग्री बढ़ने के आसार, रायपुर में दर्ज हुआ सर्वाधिक तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम स्थिर बना हुआ है, लेकिन होली से पहले अब गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। शहरी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, हालांकि रात के समय हल्की ठंड का अहसास अब भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि अगले एक सप्ताह तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। इस दौरान राजधानी रायपुर 32.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रही, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का अनुमान है कि मार्च के दूसरे पखवाड़े से प्रदेश में गर्मी का प्रभाव काफी तेज हो जाएगा।

राजधानी रायपुर में मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप का प्रभाव बढ़ेगा। फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव का यह क्रम जारी रहने की उम्मीद है।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *