रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को रायपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और कोरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे।
दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 2:05 बजे पोड़ी के मालवीय नगर स्थित मंगल भवन पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3:20 बजे वे पोड़ी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे।
शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री कोरिया जिले के बैकुंठपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 7:10 बजे वे झुमका बोट क्लब में नवनिर्मित ओपन एयर थिएटर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम बैकुंठपुर स्थित सर्किट हाउस में होगा। इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।