छत्तीसगढ़ में सात दिनों तक स्थिर रहेगा मौसम, वेलेंटाइन डे पर घूमने वालों के लिए सुखद रहेगा मिजाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम के मिजाज में स्थिरता बनी हुई है। वेलेंटाइन डे के अवसर पर बाहर घूमने का प्लान बनाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है कि आगामी सात दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राजधानी रायपुर में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है, जबकि सुबह के वक्त आंशिक धुंध छाए रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है, जिसके कारण पूरा छत्तीसगढ़ शुष्क बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस अवधि में रायपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर में शनिवार को भी मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटों में शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है और अगले दो दिनों तक स्थिति यथावत बनी रहेगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *