जबलपुर में आपत्तिजनक पोस्टर से हड़कंप, पुलिस ने मामला दर्ज किया



जबलपुर। शहर में लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर हड़कंप मच गया है। मढ़ाताल और पुराने बस स्टैंड इलाके में नगर निगम के यूनिपोल पर लगाए गए पोस्टरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित एपस्टीन फाइल्स का उल्लेख किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संबंधित चित्र दर्शाए गए। पोस्टरों को एआई जनरेटेड बताया जा रहा है।

पोस्टरों में प्रधानमंत्री को आपत्तिजनक शब्दों के साथ दर्शाया गया है। एक पोस्टर में डोनाल्ड ट्रंप के हाथ में फाइल दिखाते हुए प्रधानमंत्री को हाथ जोड़कर दर्शाया गया है, जिससे विवाद और बढ़ गया।

घटना के बाद मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस पर पोस्टर लगाने के आरोप लगे हैं। पोस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल हुए हैं। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ओमती थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 197(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस एमपी यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया पेज संचालित करने वाले व्यक्तियों की तलाश कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *