दिपेश रोहिला
Pathalgaon Latest News : 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न जगहों में फहराया गया तिरंगा,तिरंगे के सम्मान में डूबा पूरा शहर,पढ़ें पूरी खबर…
Pathalgaon Latest News : पत्थलगांव। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज पूरा देश तिरंगे के सम्मान में नतमस्तक है एवं देश की आजादी में जिन स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति दी है उन्हें याद किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गुरुवार को पत्थलगांव के विभिन्न जगहों पर सुबह 7 बजे से ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाना शुरू किया गया।
वहीं सुबह 7:30 बजे से ही पत्थलगांव के सभी विद्यालयों द्वारा तिरंगा फहराए जाने के पश्चात वाद्ययंत्रों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर,स्वामी आत्मानंद उत्कृस्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय,न्यू लाइफ पब्लिक स्कूल,सेंट जेवियर्स स्कूल, लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल,इंदिरा गांधी शासकीय कन्या शाला,प्रकाश हाई स्कूल,जोगपाल पब्लिक स्कूल एवं अन्य स्कूलों द्वारा तीनों मुख्य मार्गों पर कदम से कदम मिलाकर चलते एवं जुबान पर महापुरुषों एवं अमर शहीदों के सम्मान में नारे लगाते नजर आए। इन रैलियों में हजारों की संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षणगण शामिल रहे। वहीं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखी।
Related News
Developed India 2047 : विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए जनता से मिले हैं ‘अनमोल सुझाव’
इस दौरान विधायक कार्यालय में श्रीमती गोमती साय द्वारा, नगर पंचायत पत्थलगांव में अध्यक्ष उर्वशी सिंह द्वारा,
पंचायती धर्मशाला से सामने प्रेस क्लब अध्यक्ष विजय त्रिपाठी एवं सदस्यों द्वारा, हाई स्कूल खेल मैदान में विधायक गोमती साय द्वारा,आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पत्थलगांव ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल द्वारा,जनपद पंचायत में सीईओ पवन पटेल द्वारा,अग्रसेन भवन पत्थलगांव में अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल द्वारा,कांग्रेस कार्यालय समीप जगन्नाथ मंदिर में पूर्व वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह द्वारा,थाना परिसर में एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल व थाना प्रभारी विनीत पाण्डेय,सिविल अस्पताल पत्थलगांव में बीएमओ जेम्स मिंज द्वारा,ठाकुर शोभासिंह महाविद्यालय में प्राचार्य बी के राय द्वारा,ब्रम्हाकुमारीज ईश्वरी प्रजापिता में नीलू बहन द्वारा एवं अन्य शासकीय जगहों पर सामूहिक रूप से एकत्र होकर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया। जिसके पश्चात मिष्ठानों का वितरण किया गया। वहीं कई विद्यालयों में आज दोपहर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।