अम्बिकापुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला सरगुजा की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष के निवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी यादव मौजूद रहीं, जिन्होंने संगठन की मजबूती और पेंशनरों के हितों को लेकर मार्गदर्शन दिया।
राष्ट्रीय अधिवेशन के निर्णयों पर चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी यादव ने अयोध्या में हुए त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में पेंशनरों के हक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे संघ की सदस्यता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें ताकि संगठन और अधिक शक्तिशाली बन सके।

विकासखंड स्तर पर होगा विस्तार बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री टी.पी. सिंह और प्रदेश सचिव प्रदीप सोनी ने भी अपने विचार साझा किए। प्रदेश सचिव ने बताया कि महासंघ का विस्तार अब केवल जिला या संभाग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे विकासखंड स्तर तक ले जाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही मुख्य लक्ष्य है।
चार नए सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता जिलाध्यक्ष मानिक चंद ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आगमन पर चार नए साथियों ने संघ की विचारधारा पर भरोसा जताते हुए आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इनमें राम रतन पटेल, अनिल कुमार तिवारी और महिला बाल विकास विभाग से श्रीमती चिंतामणि सिन्हा व श्रीमती सरिता सिंह शामिल हैं।
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष गुरचरण सिंह, भगवान चरण अग्रवाल, पी.सी. मेहता सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।