चेक बाउंस मामला: अभिनेता राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया आत्मसमर्पण

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए गुरुवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया है। अदालत ने चेक बाउंस से जुड़े मामलों में सुनाई गई सजा के मद्देनजर उन्हें तुरंत सरेंडर करने का निर्देश दिया था।

सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अभिनेता के पेशे या फिल्म जगत से जुड़े होने के आधार पर उन्हें किसी भी तरह की विशेष रियायत नहीं दी जा सकती। कानून सभी के लिए समान है और सजा की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राजपाल यादव ने गुरुवार शाम लगभग चार बजे जेल अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी की। जेल प्रशासन का कहना है कि अब आगे की कार्यवाही जेल मैन्युअल के निर्धारित नियमों के तहत की जाएगी।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *