रिटायर डीआईजी कमलोचन कश्यप को शासन ने दी नई जिम्मेदारी, पुलिस मुख्यालय में ओएसडी नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने हाल ही में सेवानिवृत्त हुए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी कमलोचन कश्यप को संविदा नियुक्ति प्रदान की है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें पुलिस मुख्यालय रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के पद पर तैनात किया गया है। कश्यप हाल ही में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

राज्य शासन द्वारा यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के प्रावधानों के तहत की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनकी यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

कमलोचन कश्यप की संविदा सेवा से जुड़ी विस्तृत शर्तें विभाग द्वारा पृथक से जारी की जाएंगी। लंबे अनुभव और वरिष्ठता को देखते हुए शासन ने उन्हें सेवानिवृत्ति के तत्काल बाद इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *