बारसूर–चित्रकोट मार्ग पर स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवकों की मौत, छह घायल

जगदलपुर। बारसूर–चित्रकोट मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना मारडुम थाना क्षेत्र के मेंद्री घूमर मोड़ के पास हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है।

हादसे में मृतकों की पहचान राम रतन ठाकुर (20 वर्ष), रूपेंद्र नेताम (25 वर्ष) और खिलेश्वर नेताम (18 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों मृतक गरियाबंद जिले के निवासी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *