गौरवपथ के बाजू व जनपद कार्यालय के सामने अतिक्रमण प्रारंभ सुध लेने वाला कोई नहीं

दिलीप गुप्ता
सरायपाली:- नगर में बाहरी क्षेत्रों के साथ साथ भीतरी क्षेत्रों में भी अब भूमाफियाओं की गिद्ध नजर पड़ने लग गई है । भूमाफियाओं को जहां भी सरकारी या खाली जगह दिखी कब्जा किए जाने का प्रयास प्रारंभ हो जाता है । नगर में अनेको खाली पड़ी जमीनों पर लगातार घेरा डालकर घेरा जा रहा है । अवैध रूप से लोगों वी भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा किये जाने की शिकायतें राजस्व व नगरपालिका को किये जाने के बावजूद सम्बन्धितों द्वारा अपेक्षित कार्यवाही नहीं किये जाने के कारण कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हैं ।
नगर के ठीक जनपद कार्यालय के सामने व गौरवपथ से लगे खाली पड़े जगहों को कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा मिट्टी डालकर समतल कर कोई झोपड़ी बना लिया तो कोई ईंट पत्थर लगाकर घेरा डाल दिया है । इस खाली पड़े जगह पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत अनेको बार पौधारोपण किया गया था । पर देखरेख के अभाव में यहां कभी यह पौधारोपण सफल नहीं हो सका । थोड़ा बचे खुचे 5-10 पौधों को भी भूमि कब्जा किये जाने की नियत से इसे भी क्षतिग्रस्त कर पौधों को मिट्टियों से ढांक दिया गया या फिर उखाड़ कर फेंक दिया गया है । पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कई बार लगाए गए इन पौधों की संबंधित विभागों द्वारा उचित देखभाल के अभाव यह क्षेत्र कभी हरा भरा नहीं हो सका । शासन की योजना को लागू करना है इसकी औपचारिकताएं पूरी के फाइलो में बता दिया जाता है कि हमने इतना पौधारोपण किया जबकि वास्तविकता ठीक इसके विपरीत होती है ।
मुख्य मार्ग गौरवपथ के ठीक बाजू वी जनपद कार्यालय के ठीक सामने खाली जगह पर प्रतिदिन अवैध कब्जे हो रहे हैं । यदि आज इन्हें नहीं रोका गया तो आने वाले समय में यह अवैध कब्जों से भर जायेगा । आने वाले समय में यह यातायात को भी प्रभावित करेगा । ठेले व छोटे दुकानों के खुलने से गौरवपथ में ही फिर गाड़ियां खड़ी होगी जो यातायात को प्रभावित करेगी ।
इस स्थान का उपयोग राजस्व , नगरपालिका , लोक निर्माण व जनपद कार्यालय विभाग को इस विशाल भूमि को शासकीय तौर पर समतल कर वाहन पार्किंग के रूप में किया जा सकता है । क्योंकि इस स्थान के आसपास जनपद , उप पंजीयक , वन विभाग का कार्यालय भी है । यहां आने वाले लोगों को वाहनों को खड़ी करने की हो रही परेशानियों से मुक्ति भी मिल सकेगी तो वहीं इस भूमि का सार्वजनिक तौर पर उपयोग भी हो सकेगा। जिससे हो रहे अतिक्रमण को भी रोक जा सकेगा ।
राजस्व , नगरपालिका , लोक निर्माण व जनपद कार्यालय के अधिकारियों को इसे संज्ञान में लेते हुवे त्वरित कार्यवाही किया जाकर इस स्थान को अतिक्रमण से मुक्त के हो सके तो पार्किंग जोन बनाए जाने पर विचार किया जाना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *