उसलापुर में अंडरग्राउंड बोरिंग फटी, बड़ा हादसा टला

बिलासपुर। शहर के उसलापुर गोकुलधाम क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक घर की अंडरग्राउंड बोरिंग हाई प्रेशर के कारण अचानक फट गई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान से सटे एक खाली प्लॉट में नई बोरिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अत्यधिक दबाव बनने से पहले से मौजूद अंडरग्राउंड बोरिंग अचानक फट गई। तेज दबाव के साथ जमीन के भीतर जोरदार धमाका हुआ और पानी के साथ भारी मात्रा में मिट्टी बाहर निकलने लगी।

घटना का पूरा दृश्य मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में बोरिंग फटने का भयावह दृश्य स्पष्ट दिखाई दे रहा है। संयोगवश घटना के समय मकान मालिक मौके पर मौजूद था, लेकिन वह सुरक्षित बच गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *