रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा इकाई ने प्रदेश के 13 जिलों के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों की घोषणा का क्रम लगातार जारी है।
इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुशंसा पर भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 9 जिलों और अनुसूचित जाति मोर्चा के 5 जिलों में भी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी ने यह सूची सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की है।
भाजपा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों को अहम माना जा रहा है।