मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आज अहम विभागीय बैठकें, शाम को ई-प्रगति पर प्रेस वार्ता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पूरे दिन विभागीय कार्यों की समीक्षा में व्यस्त रहेंगे। सुबह 11 बजे के बाद वे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इन बैठकों में विभागों की प्रगति, चल रहे कार्यों और लक्ष्यों की प्राप्ति पर विस्तार से चर्चा होगी।

शाम 5 बजे मुख्यमंत्री रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में ई-प्रगति पोर्टल से संबंधित प्रेस वार्ता करेंगे। इस दौरान वे मीडिया प्रतिनिधियों को ई-प्रगति की कार्यप्रणाली, उपलब्धियां और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। प्रेस वार्ता के बाद शाम साढ़े पांच बजे वे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

आज की इन बैठकों और प्रेस वार्ता से प्रदेश के विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों पर नए अपडेट मिलने की संभावना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *