महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का पार्थिव शरीर बारामती लाया गया

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का पार्थिव शरीर पुणे जिले के बारामती स्थित उनके आवास काटेवाड़ी लाया गया है। यहां उनके परिवार के सदस्य, पार्टी नेता, कार्यकर्ता और अन्य लोग उनके अंतिम दर्शन करेंगे। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी।

आज सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें महाराष्ट्र सरकार का पूरा मंत्रिमंडल शामिल रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बारामती आएंगे।

उल्लेखनीय है कि अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन बुधवार सुबह 8:45 बजे क्रैश हो गया था। वे 66 वर्ष के थे। हादसा बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ। इस दुर्घटना में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत कुल पांच लोग मारे गए।

पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। उनके निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *