स्कूल-कॉलेज के आसपास विशेष अभियान, असामाजिक तत्वों पर रायपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के डीसीपी नॉर्थ जोन के निर्देशन में 28 जनवरी 2026 को असामाजिक तत्वों, बदमाशों और अनुशासनहीन युवकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास बिना कारण खड़े रहने वाले युवकों तथा पान ठेलों पर अनावश्यक भीड़ लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

यह अभियान उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया। पुलिस का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सार्वजनिक शांति बनाए रखना और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना रहा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि आम नागरिकों, विशेषकर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित और शांत वातावरण मिल सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *