केशकाल में सड़क हादसा, मेला देखकर लौट रहे मामा-भांजे की मौत

कोंडागांव। जिले के केशकाल विकासखंड के अंतर्गत फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े ठेमली में हुए सड़क हादसे में मामा और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार फरसगांव निवासी लोकेश मंडावी और कमलेश नेताम मोटरसाइकिल से बड़े ठेमली में आयोजित मेला देखने गए थे। लौटते समय जंगल क्षेत्र में बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों सड़क किनारे गड्ढे में गिर पड़े। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। देर रात परिजन अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया जारी है। मामले की जांच फरसगांव थाना पुलिस कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *