विमान हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, अजित पवार को बताया जनता का नेता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी संवेदनाएं हैं और दुख की इस घड़ी में ईश्वर से उन्हें शक्ति देने की प्रार्थना करते हैं।

अजित पवार के साथ साझा की गई तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री ने कहा कि अजित पवार जनता से गहराई से जुड़े नेता थे और महाराष्ट्र की सेवा में हमेशा अग्रणी रहे। उन्हें एक मेहनती और समर्पित जनसेवक के रूप में व्यापक सम्मान प्राप्त था।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि प्रशासनिक मामलों की उनकी गहरी समझ और गरीब व पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण के प्रति उनका जुनून सराहनीय था। उनका असमय निधन बेहद चौंकाने वाला और पीड़ादायक है। पीएम मोदी ने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *