गणतंत्र दिवस पर आत्मसमर्पित नक्सलियों को दिखी नई राह, परेड और देशभक्ति फिल्म से जुड़ाव का प्रयास

कांकेर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांकेर जिला प्रशासन ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक सराहनीय पहल की। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के 55 आत्मसमर्पित नक्सलियों को पहली बार गणतंत्र दिवस परेड दिखाई गई। इसके बाद उन्हें सिनेमा सिटी सेंटर मॉल में देशभक्ति फिल्म “बॉर्डर-02” भी दिखायी गई।

इस पहल का उद्देश्य आत्मसमर्पित नक्सलियों को आधुनिक जीवन से परिचित कराना, उनमें सकारात्मक सोच विकसित करना और समाज में सम्मानजनक पुनर्वास के लिए प्रेरित करना है। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की सभी प्रतिभागियों ने सराहना की।

कार्यक्रम और फिल्म प्रदर्शन के बाद आत्मसमर्पित नक्सलियों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में शांतिपूर्ण जीवन जीने का संकल्प लिया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *