रायपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एकदिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10.15 बजे दिल्ली से इंडिगो की उड़ान से रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव जाएंगे।
डोंगरगढ़ में वे प्रतिभास्थली स्कूल परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विश्वगुरु जैनाचार्य विद्यासागर समाधि स्मारक महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री शाम को रायपुर लौटकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।