हिस्ट्रीशीटर सूदखोर रोहित तोमर पूछताछ के लिए थाने पहुंचा, गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

रायपुर। लंबे समय से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर सूदखोर रोहित तोमर शुक्रवार को पूछताछ के लिए पुरानी बस्ती थाना पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने रोहित तोमर की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उसे पुलिस जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

रोहित तोमर के खिलाफ पिछले वर्ष तेलीबांधा, पुरानी बस्ती समेत राजधानी के विभिन्न थानों में 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चाकूबाजी, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

इन मामलों में पुलिस ने रोहित के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर को 8 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। हालांकि रोहित तोमर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर था।

इसके बाद रोहित ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जहां से उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए जांच में सहयोग करने का आदेश दिया गया। इसी के तहत वह आज पुरानी बस्ती थाने में पुलिस के समक्ष पेश हुआ और उससे पूछताछ की जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *