
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना तहसील क्षेत्र में बजरंग दल के सदस्य सोहेल ठाकुर पर गुरुवार की शाम 10-15 युवाओं ने हमला किया। हमला लोहे की रॉड से किया गया, जिसमें सोहेल गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस ने भारी बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि इलाके में हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए हैं। घायल कार्यकर्ता ने दावा किया कि उन्हें पहले से मारने की योजना बनाई गई थी और यह हमला अवैध गतिविधियों से जुड़े मामलों के चलते किया गया।