बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले


बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आदेश जारी किया है। जारी तबादला सूची के अनुसार कुल 76 पुलिसकर्मियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पदस्थ किया गया है।

तबादला आदेश में 4 उप निरीक्षक, 9 सहायक उप निरीक्षक, 29 प्रधान आरक्षक और 34 आरक्षक शामिल हैं। यह प्रशासनिक कदम जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *