स्व. रामप्रसाद देवांगन शास. महाविद्यालय खरोरा में वंदे मातरम् का किया गया सामूहिक गान।

CG kharora news

खरोरा – राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ एवं आज सेना दिवस के पावन अवसर पर सासंद बृजमोहन अग्रवाल जी के प्रयास से रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लगभग 3 हज़ार स्कूल कालेजों में 5 लाख से भी अधिक छात्र छात्राओं द्वारा एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया गया। इस दौरान खरोरा के स्व. रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय में भी वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कालेज की प्रिंसिपल श्रीमती शंपा चौबे ने कहा की वंदे मातरम एक गीत ही नहीं इस देश की आत्मा हैं। इस गीत को गाकर हमारे देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फाँसी पर झूल गये। इस दौरान सासंद प्रतिनिधि विकास ठाकुर ने कहां की स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् की ऐतिहासिक भुमिका रही हैं। हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत वंदे मातरम् को सम्मानित करने का सबसे आसान तरीक़ा है कि हम हर रोज वंदे मातरम् का गान कर देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का पुरी निष्ठा से निर्वहन करें। उन्होंने कालेज के छात्र छात्राओं को पुरी लगन से पढ़ाई करने, हर रोज कालेज आने का आह्वान किया। इस दौरान प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी, प्रिंसिपल श्रीमती चंपा चौबे, सासंद प्रतिनिधि विकास ठाकुर, पार्षद तामेश्वर मरकाम, पंचराम यादव, जयप्रकाश वर्मा, शेखर देवांगन, रामेश्वर ध्रुव आदित्य सिंह राजपूत आदि लोगों सहित कांलेज स्टाफ़ एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएँ उपस्थित थीं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *