धान बिक्री का टोकन न मिलने से किसान ने किया कीटनाशक का सेवन, हालत गंभीर

कोरबा। जिले में धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने से परेशान एक किसान ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर स्थानीय सांसद ज्योत्सना महंत अस्पताल पहुंचीं और किसान से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कीटनाशक का सेवन करने वाले किसान की पहचान कोरबी निवासी 40 वर्षीय सुमेर सिंह गोड़ के रूप में हुई है। किसान ने लगभग 3 एकड़ 75 डिसमिल भूमि खरीदी थी और लंबे समय से 68 क्विंटल से अधिक धान की बिक्री के लिए टोकन प्राप्त करने का प्रयास कर रहा था। लगातार टोकन नहीं मिलने और मोबाइल फोन की सुविधा न होने के कारण उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि टोकन नहीं मिलने से किसान खुद को असहाय महसूस करने लगा और इसी मानसिक दबाव में आकर उसने आत्महत्या के इरादे से कीटनाशक का सेवन कर लिया। मामले को लेकर प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *