रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के एक विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरिया फैक्ट्री परिसर में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रक से उठती ऊंची लपटें दिख रही हैं।
प्रारंभ में आग बुझाने के प्रयास किए गए, लेकिन दमकल टीम के पहुंचने के बाद ही आग को नियंत्रित किया जा सका। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहत की बात है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।