रायपुर नगर निगम ने चंगोराभाठा में अनधिकृत निर्माण पर चलाई जेसीबी, भवन ध्वस्त

रायपुर। नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेश एवं जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देश पर जोन 5 नगर निवेश विभाग की टीम ने रिंग रोड अंतर्गत चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन भवन को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता लाल महेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश्वर राव रामटेके, उप अभियंता टिकेंद्र चंद्राकर तथा नगर निगम मुख्यालय की उड़न दस्ता टीम मौके पर उपस्थित रही।

यह कार्रवाई अनधिकृत निर्माण पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *