मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मात्र 8 दिनों में नेट कलेक्शन 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने पहले शुक्रवार से अधिक कमाई कर दुर्लभ ट्रेंड स्थापित किय पहले सप्ताह में फिल्म ने शानदार ओपनिंग के बाद कार्यदिवसों में भी मजबूत कमाई की। गुरुवार को 29 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन के साथ सप्ताह पूरा करते हुए 218 करोड़ पार किए थे। दूसरे शुक्रवार को अनुमानित 32-33 करोड़ की कमाई से कुल नेट कलेक्शन 250 करोड़ से ऊपर पहुंच गया।
इस उपलब्धि से ‘धुरंधर’ ने ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ (हिंदी में 224 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए वर्ष 2025 की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का स्थान हासिल कर लिया है। ट्रेड अनुमानों के अनुसार दूसरे सप्ताहांत में फिल्म 100 करोड़ से अधिक कमाई कर सकती है, जिससे कुल कलेक्शन 300 करोड़ के करीब पहुंच जाएगा। फिल्म का ट्रेंड असाधारण बना हुआ है तथा यह कई रिकॉर्ड तोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
धुरंधर: 8 दिनों में 250 करोड़ पार, दूसरे शुक्रवार को रचा नया कीर्तिमान

13
Dec