राजकुमार मल
भाटापारा-17वी छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय क्रॉस कंट्री का आयोजन स्टील सिटी एथलेटिक्स क्लब भिलाई के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें बलौदाबाजार भाटापारा जिले के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया , प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश भर से 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया , जिसमे समापन एवम पुरस्कार वितरण के अवसर पर जी एस बामरा संरक्षक छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन,जगपाल सिंह धालीवाल, परविन्दर सिंह ग्रेवाल सहायक महाप्रबन्धक भिलाई इस्पात सयंत्र ,भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि गौतम गोलछा, आदित्य सिंह आयोजन समिति से आर सुनील कुमार ,अनिरुद्ध, दीपक पटेल, शिव भंडारी ,मेजर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाये देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।