रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 41 नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को संगठन की कमान सौंपने के साथ ही जमीन पर मजबूत पकड़ बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
आज राजीव भवन में प्रदेशभर के सभी जिला अध्यक्षों की पहली बैठक बुलाई गई है। बैठक में संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे तथा ट्रेनिंग कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
ट्रेनिंग दो चरणों में होगी
- पहला चरण: राजनीतिक एवं संगठनात्मक शिक्षा
- दूसरा चरण: रणनीति, प्रबंधन एवं तकनीकी कौशल
प्रत्येक चरण में प्रतिदिन 10 से 12 घंटे के सघन सत्र आयोजित होंगे।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि भाजपा की मजबूत जमीनी संरचना का मुकाबले के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संगठन को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त करना जरूरी है। इसी क्रम में 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।