मनेन्द्रगढ़: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के दौरे से पहले कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट, जानें क्या है पूरा मामला

मनेन्द्रगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के जिला कार्यालय भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने से पहले शहर का राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। कांग्रेस नेताओं के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पूर्व विधायक गुलाब कमरो सहित कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गुलाब कमरो समर्थकों के साथ काला झंडा दिखाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर से ही हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रशासन विपक्ष की आवाज दबा रहा है।

पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्य मार्गों पर सुरक्षा बल तैनात हैं और संभावित टकराव रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी थे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पहुंचने के साथ स्थिति और तनावपूर्ण होने की संभावना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *