दंतेवाड़ा में ऑनलाइन पेमेंट घोटाला, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा बीमार

दंतेवाड़ा। बचेली स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में करीब 1 करोड़ रुपए के ऑनलाइन पेमेंट घोटाले का मामला सामने आया है, जिससे आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जांच में सामने आया कि सेल्समैनों ने सरकारी QR कोड हटाकर अपने निजी खातों का QR कोड चिपका दिया और 14 दिनों तक सभी ऑनलाइन पेमेंट सीधे उनके खाते में चले गए।

प्रारंभिक जांच में चार कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिनके खिलाफ एफआईआर की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि घोटाले की रकम इससे भी अधिक हो सकती है और इसमें अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

विशेषज्ञों ने कहा कि 14 दिनों तक सरकारी खाते में एक भी राशि न पहुंचना इस बात का संकेत है कि निगरानी तंत्र पूरी तरह विफल रहा। आबकारी विभाग ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *