जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। वे सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा लगभग एक घंटे का होगा।

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11.20 बजे ओडिशा के झारसुगुड़ा से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगी। यहां से वे सड़क मार्ग से 1.3 किलोमीटर की दूरी तय कर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति दोपहर 12.20 बजे गांधी स्टेडियम हेलीपैड से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा झारसुगुड़ा के लिए प्रस्थान करेंगी।

अंबिकापुर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही जनजातीय प्रमुखों, जनजातीय विद्रोहों के नायकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *