चुनाव आयोग ने राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं। ताजा रुझानों में एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। गठबंधन 185 सीटों पर आगे चल रहा है, जिसमें भाजपा 84, जदयू 75, लोजपा 22 और हमस 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
वहीं महागठबंधन 49 सीटों पर आगे है। इसमें राजद 36, कांग्रेस 7 और भाकपा माले 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।