छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में मामूली गिरावट की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि अगले दो दिनों में मौसम में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

राज्य पर चक्रवात मोन्था का असर अब समाप्त हो गया है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी जिले के लिए विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार की तुलना में अम्बिकापुर का तापमान 4 डिग्री कम दर्ज किया गया है, जिससे सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ गई है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *