CM विष्णु देव साय से मिले BJP किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष…एग्री-स्टेक पंजीयन की त्रुटियों से करवाया अवगत

:अनूप वर्मा:

चारामा: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की.
इस दौरान उन्होने मुख्यमंत्री साय को एग्री-स्केट पंजीयन में आ रही है.
तकनीकी त्रुटियों के बारे में अवगत कराया.

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बताया कि किसान भाइयों को एग्री-स्केट पंजीयन जो समय अवधि 31 अक्टूबर अंतिम तिथी थी जिसके कारण बहुत से किसान भाई अपना पंजीकरण से पिछड़ चुके है तथा इस पंजीयन में तकनीकी त्रुटिया काफी आ रही है.

जिसके कारण प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान भाई एग्री-स्केट पंजीयन नही करा पाए है जिसके चलते उन्हें इस वर्ष धान विक्रय से वंचित होना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास दिलाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है उनकी सभी समस्याओं का निराकरण करना हमारा नैतिक जिम्मेदारी है. सीएम साय ने एग्री-स्केट पंजीयन की समय अवधि को बढ़ाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान सीएम साय से भेंट करने वालों में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष .आलोक सिंह ठाकुर के साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर मिश्रा , किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेम तिवारी ,किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी महेश कौशल , बलरामपुर किसान मोर्चा जिला महामंत्री विकास मंडल साथ उपस्थित रहे।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर पदभार संभालते ही निरंतर किसान हित के कार्यों में लगे हुए. जो भी दिक्कतें अन्नदाता किसानों को आ रही है उनकी सभी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का अथक प्रयास किया जा रहा है.

हाल में ही डिजिटल क्रॉप सर्वे गिरदावरी PV-AAP पंजीयन अवधि 31 अक्टूबर अंतिम तिथि थी उसमें भी मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए 30 नवंबर तक समय अवधि को बढ़ाने का आग्रह किया था.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *