पराली प्रबंधन, गेंहू बोनी और उर्वरक छिड़काव के लिए अब सुपर सीडर..पर्यावरण संरक्षण एवं सतत् कृषि के लिए उपयुक्त

रबी फसल की तैयारी कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर। लागत कम करने और समय पर कामकाज करने के लिए उन्नत कृषि उपकरण सुपर सीडर ने दस्तक दे दी है। पर्यावरण अनुकूल इसलिए क्योंकि सुपर सीडर नामक यह उन्नत कृषि उपकरण पराली प्रबंधन भी बेहतर तरीके से करता है।


ऐसे काम करता है सुपर सीडर

सुपर सीडर एक उन्नत कृषि उपकरण है, जिसे विशेष रूप से धान के अवशेष प्रबंधन और गेहूं की सीधी बोनी के लिए तैयार किया गया है। यह मशीन बगैर कल्टीवेशन गेहूं सहित अन्य फसलों की बोनी में मदद करती है। इससे श्रम, समय और लागत में कमी आती है। पर्यावरण अनुकूल इसलिए क्योंकि यह पराली जलाने जैसी समस्या को कम करता है।


चार घटक, छह काम

1- चाकू डिस्क- अवशेषों को काटकर मिट्टी को ढीला करता है। जिससे बीज के लिए जगह बनती है।

2- बीड्रिल यूनिट- इस यूनिट से बीज और उर्वरक एक समान रूप से बिखेरा जाता है।

3- रोलर- बोनी के बाद मिट्टी को संकुचित करता है, जिससे बीज का संपर्क मिट्टी से बेहतर होता है और अंकुरण अच्छा होता है।

4- फर्टिलाइजर बाॅक्स- यह घटक उर्वरक के दाने को बीज के साथ समान रूप से बिखेरता है।


सुपर सीडर के यह लाभ

धान के अवशेषों को काटकर खेतों में ही काटकर फैलाता है। जिससे पराली जलाने जैसी समस्या खत्म होती है। समय और ईंधन की बचत इसलिए होती है क्योंकि कल्टीवेशन की जरूरत खत्म करता है यह उपकरण। इससे नमी की मानक मात्रा बनी रहती है। सही अवशेष प्रबंधन और सटीक बोनी से उत्पादन और गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलती है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *