परिवहन संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ…संघ की एकता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत

सबसे पहले तहसीलदार सुरेंद्र उर्वासा ने संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इनमें अध्यक्ष गुरदीप सिंह ढींडसा, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठाकुर, सचिव भूपेंद्र सिंह सिद्धू, कोषाध्यक्ष सुशांत पवार एवं सहसचिव हिमांशु संचेती शामिल हैं।

शपथ के उपरांत अध्यक्ष गुरदीप सिंह ढींढसा ने कहा चुनावी प्रक्रिया में चाहे जैसी परिस्थितियाँ बनी हों, अब सभी मिलकर संघ को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे। साथ ही संघ व सदस्यों की हर समस्या का सामूहिक रूप से समाधान किया जाएगा।

मुख्य अतिथि विधायक सावित्री मंडावी ने अपने संबोधन में कहा भानुप्रतापपुर परिवहन संघ बस्तर संभाग का दूसरा सबसे बड़ा संघ है, जिसकी स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी। इस संघ से हजारों लोग अपने जीवन-यापन से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि संघ की एकता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है, जिससे सभी समस्याओं का समाधान संभव है। साथ ही उन्होंने संघ के सदस्यों से समाज व जनहित के कार्यों में भी सक्रिय योगदान देने की अपील की।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा परिवहन से हजारों लोगों की जीवन जुड़ा है। साथ संघ के द्वारा अंचल के लिए जनहित भी उल्लेखनीय कार्य कर रहे है। संघ आगे और भी मजबूती के साथ के साथ और एकता के साथ काम करते रहे।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर, पूर्णचन्द्र पाढ़ी, सुनील पाढ़ी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, चन्द्रमौली मिश्रा, हरनेक सिंह औजला, हेमन्त ध्रुव ने भी संबोधित किया। संचालन राजकुमार दुबे, आभार लक्ष्मीकांत ठाकुर ने किया।
मौके पर शिवशरण द्विवेदी, शरनजीत, सुनाराम तेता, निर्मला कावड़े, डिगेश खापर्डे, गोलू गजेंद्र सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *