:अमित वाखरिया:
गरियाबंद। आगामी सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर नगर में
जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्यवक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने
उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सेवा कार्य समाज हित का सबसे बड़ा साधन है।

प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व सभी को राष्ट्रहित में सेवा कार्यों की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि निःस्वार्थ समाज सेवा का आंदोलन है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और योजनाओं को पहुँचाना है।
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान का माध्यम है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जब सेवा भाव से कार्य करेगा तो उसका सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़ने और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का अवसर देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसे एक आंदोलन के रूप में लेकर हर वार्ड और पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
17 सितम्बर (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस) से लेकर 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिलेभर में कई सेवा और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्वच्छता अभियान, “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगजनों एवं विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, मोदी विकास मैराथन, प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं गांधी जयंती विशेष कार्यक्रम प्रमुख होंगे।

कार्यशाला में बताया गया कि पखवाड़े भर चलने वाले अभियान में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और गरीब वर्ग तक योजनाओं की जानकारी जैसे कार्यक्रम प्रमुख रहेंगे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि हमारी ताकत हमारे कार्यकर्ताओं में निहित है, इसलिए हर वार्ड, पंचायत और ज़िले के कार्यकर्ताओं को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेना होगा। कार्यशाला का संचालन आशीष शर्मा ने किया ।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय डमरूधर पुजारी मुरलीधर सिन्हा जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर जिला महामंत्री आशीष शर्मा चंद्रशेखर साहू जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी प्रीतम सिन्हा ईश्वर साहू केशरी ध्रुव सरिता ठाकुर
जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके मनीष सिन्हा जगदीश यदु नगर पालिका अध्यक्ष रिखी यादव नगर पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण साहू
लोकेश्वरी निषाद मंडल अध्यक्ष सुमित पारख धनराज विश्वकर्मा रिकेश साहू गोपी ध्रुव हेमंत सिन्हा भगवानों बेहरा बलदेव सिंह हुंदल
मिलेश्वरी साहू मीरा ठाकुर सुशील यादव रमेश सिन्हा अनूप भोसले आसिफ़ मेमन सागर मयानी तानसेन मांझी हेमंत नागेश शोभित धुर्वा त्रिभुवन ताम्रकर अमित बखरिया प्रहलाद ठाकुर प्रकाश सोनी सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।