:दिलीप गुप्ता:
सरायपाली :- दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ ने बधाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है ।
गजेंद्र यादव को मंत्री बनाये जाने पर इंजीनियर एस डी यादव राष्ट्रीय सचिव अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, भुवनेश्वर यादव प्रदेश अध्यक्ष, संरक्षक मनोरथ लाल यादव , नरेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी व प्रदेश प्रमुख महासचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ छत्तीसगढ़,
रामाश्रय यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, विनोद कुमार यादव जिला अध्यक्ष महासमुन्द, पवन यादव कार्यकारी जिला अध्यक्ष,अनिल यादव कार्यकारी जिला अध्यक्ष रायपुर, दिनेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव राजू,तुषार यादव,
ईशान यादव, कोमल यादव, अम्बर यादव, योगेश यादव, मयंक यादव,गंगाजल यादव, पदमन यादव,शिव कुमार यादव महामंत्री आदि सामाजिक जनों द्वारा बधाई दी गई ।