अलप्पुझा। जिले के कायमकुलम में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक धान के खेत से पानी निकालते समय मछली पकड़ रहा था। इस दौरान उसके दोस्त भी वहां पर मौजूद थे। युवक ने मछली पकड़ने के दौरान एक मछली को पकड़कर मुंह में दबा लिया और दूसरी मछली पकड़ने की कोशश करने लगा।
इसी बीच उसने जिस मछली को मुंह में दबाकर रखा था वह अचानक उसके गले में फंस गई। इसके बाद उसे अस्पताल भी लेकर जाया गया, लेकिन उसे डॉक्टर बचा नहीं सके। अस्पताल में शख्स की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
दरअसल, पूरा मामला केरल के अलप्पुझा जिले का बताया जा रहा है। यहां कायमकुलम में एक युवक की उसके गले में मछली फंसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पुथुप्पल्ली निवासी आदर्श उर्फ उन्नी (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया हुआ है। वह धान के खेत से पानी निकालते हुए अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान उसने एक मछली को मुंह में दबाकर दूसरी मछली पकड़ने की कोशिश की।
नहीं बचा सके डॉक्टर
बताया जा रहा है कि मुंह में दबाई हुई मछली अचानक उसके गले में फंस गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दोस्तों ने मछली को बाहर निकालने के काफी प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद आनन-फानन में आदर्श को तुरंत ओच्चिरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि यहां अस्पताल में भी डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। उसका शव कायमकुलम तालुक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Related News
बाराबंकी। जिले में एक पुलिस अधिकारी की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। दरअसल, ज...
Continue reading
सक्ती। हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम मल्दा में बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रा...
Continue reading
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम ने 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली 180 रन की हार का हिसाब बराबर कर दिया। दुब...
Continue reading
गरियाबंद। उड़तुली घाट के पास रविवार सुबह 5 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह स्थानीय लोगों ने तेंदुए को घायल अवस्था में देखा और तुरंत वन विभाग को...
Continue reading
2000 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी समाप्त हो चुकी है, जिसमें 25.49 लाख किसानों ने 31 जनवरी तक 1.5 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान बेचा। हालांकि, खरीदी के द...
Continue reading
श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी के दौरान घोड़े पर सवार दूल्हे की मौत हो गई। इस घटना से शादी समारोह में हड़कंप मच गया और वर-वधू प...
Continue reading
रायपुर। रायपुर के बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से एक युवक ने कूदकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि, युवक ने ऊपर के गलियारे से छलांग लगाई है, लेकिन उसके शरीर से खून नहीं निकला है...
Continue reading
भिलाई। एक 55 वर्षीय व्यक्ति बन्दर के हमले में घायल हो गए. वे टहलने के लिए बाहर आए तो पेड़ से कूदकर एक बन्दर उनके कंधे पर आ बैठा। उन्होंने हड़बड़ाकर उसे झटका तो जाते जाते बन्दर उसे ...
Continue reading
कोरबा। कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान सरपंच प्रत्याशी की मौत हो गई। मृत प्रत्याशी दो बार सरपंच रह चुके थे और पिछले चुनाव में उन्हें हार का सामना कर...
Continue reading
जगदलपुर। भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सालेमेटा में रहने वाला युवक अपने घर से पैदल सामान लेने निकला, लेकिन एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे इल...
Continue reading
बिलासपुर। बिलासपुर जिले में महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 20 से अधिक लोग बीमार हैं और 4 लोगों की हालत गंभीर है। इन सभी का इलाज सिम्स में जारी है। वहीं आशंका जताई जा...
Continue reading
जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम बनाहिल में सड़क हादसे में 12 साल के छात्र की मौत हो गई। जब छात्र ओम प्रकाश केवट स्कूल से लौट रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया, अकलतरा थाना ...
Continue reading